Saturday, 19 April 2025, 12:04,

Siwan में सांसद और डीएम पर पथराव

Default Image

सिवान : सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल में केंद्रीय विद्यालय को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। इसके लिए स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सीवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर, प्रशासनिक पदाधिकारी भीम कुमार, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, गोरख सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक सीओ जितेंद्र कुमार, केंद्रीय विद्यालय के महाराजगंज प्रखंड के टेघडा हरकेशपुर गांव में केंद्रीय विद्यालय के भवन के लिए भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां निरीक्षण करके लौटने के दोरान महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और सिवान डीएम मुकूल कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारियों पर अचानक ग्रामीणों ने ईंट, पत्थर एवं डंडा से अचानक हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल के जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके चलते सांसद, डीएम एवं अन्य अधिकारी बाल-बाल बच गए।

Share

Leave a Comment

Please login to comment.

Login with Phone Number

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!