national
झारखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने का अलर्ट
ranchi, jharkhand
April 10, 2025, 8:57 a.m.
0 Comment
2
3.1k
Newztok Desk : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 अप्रैल को पूरे झारखंड में बारिश होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी। वज्रपात और ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।
बुधवार को हुई थी ओलावृष्टि
जिले के कई प्रखंडों में बुधवार को वर्षा की तेज बौछारों के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे विगत दो दिनों से तेज धूप तो कभी आसमान में छिटफुट बादलों की उपस्थिति के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लेकिन सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है।
ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा नुकसान...
ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगे गेहूं समेत रबी फसल, गरमा सब्जी के फसल के साथ ही आम एवं महुआ के फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि विगत दो दिनों से आसमान में छिटफुट बादलों की उपस्थिति बनी हुई थी। जबकि दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।
फसलों की कटाई का मौसम शुरू
इन दिनों खेत में लगे गेहूं व देर से बोआई किए गए चना आदि फसलों की कटनी चल रही है। जबकि आम के पेड़ में टिकोरे लगे हैं। वहीं महुआ का भी सीजन चल रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार पहले से ही वर्षा होने की संभावना जताई जा रही थी।
इसे लेकर किसान भी अपने खेतों में तैयार हो चुके गेहूं, चना आदि फसलों की कटाई में लगे हुए थे। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार की शाम करीब पांच बजे तेज हवा चलने लगी और वर्षा शुरु हो गई। इस दौरान ओला भी गिरा है।
Share
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!