पीएम मोदी बोले - यूपी अब संभावनाओं का नहीं सामर्थ्य और सिद्धियों की भूमि बन रहा...

Newztok Desk : शुक्रवार को वाराणसी के मेंहदीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कई अहम बातें कहीं। 39 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि - 'यूपी की मिट्टी में जो खुशबू है वह केवल हवा में नहीं सरहदों के पार भी जाएगी। कहा कि यूपी अब संभावनाओं का नहीं सामर्थ और सिद्धियों की भूमि बन रहा है।
...हमारी हुनर अब तेजी से विश्व स्तर पर पहचान बन रही है। यूपी जीआई टैग में देश में नंबर वन पर है। जीआई टैग पहचान का नया पासपोर्ट है। यह बताता है यह उत्पाद इस जमीन की पैदाइश है।'
हम सत्ता का नहीं, देश सेवा का मंत्र लेकर आए...
पीएम मोदी ने कहा -'हम देश की सेवा का मंत्र लेकर आए हैं। जो लोग सत्ता पाने के लिए दिन रात खेल खेलते रहते हैं उनका सिद्धांत है परिवार का साथ परिवार का विकास। हमारा मंत्र सबका साथ सबका विकास है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। दस साल में उत्पादन में 65 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।'
उन्होंने लखपति दीदी योजना को लेकर कहा कि हमारी मेहनतकश बहनों को विशेष बधाई देता हूं। इन बहनों ने बता दिया है, अगर भरोसा किया जाए तो वह भरोसा नया इतिहास रच देता है। पूरे पूर्वांचल के लिए नई मिसाल बन चुकी हैं।
इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं, काशी बन रही आरोग्य की राजधानी...
पीएम मोदी ने कहा कि - '...जब आपने तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी आपको सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्यों को निभाया है। लौटाने का प्रयास किया है। ...वाराणसी में 50 हजार वय वंदना कार्ड पहुंच गया है, यह आंकड़ा नहीं। नम्र प्रयास है।
...आयुष्मान योजना से अब इलाज के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं है। दर- दर भटकने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज निशुल्क हो जाएगा।
...हमारी काशी आरोग्य की राजधानी बन रही है। दिल्ली-मुंबई के बड़े अस्पताल आपके पास आ रहे हैं। यही तो विकास है। सिर्फ अस्पताल ही नहीं, सुविधाएं बढ़ी हैं। काशी में पूर्वांचल समेत आसपास और नेपाल तक के लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।'
वाराणसी में पीएम मोदी ने 21 उत्पादों को दिया जीआई टैग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में 21 उत्पादों को जीआई टैग दिया। पीएम मोदी ने कहा सामाजिक चेतना के प्रति महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारी शक्ति के ही आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए संकल्पित रहे।
उनके विचारों को, उनके संकल्पना को नारी सशक्तिकरण के उनके आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। नई ऊर्जा दे रहे हैं। पीएम ने कहा साथियों आज मैं एक बात और भी कहना चाहूंगा। महात्मा फुले जी जैसे त्यागी तपस्वी महापुरुषों के प्रेरणा से ही देश सेवा का हमारा मंत्र रहा है।
सबका साथ सबका विकास हम देश के लिए उसे विचार को लेकर के चलते हैं। जिसका समर्पित भाव है सबका साथ सबका विकास।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!