Saturday, 19 April 2025, 12:00,

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का PK और शिवदीप लांडे पर डिप्टी CM का डबल अटैक

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का PK और शिवदीप लांडे पर डिप्टी CM का डबल अटैक

लखीसराय। राज्य के उपमुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकर्ता विकसित बिहार के सपने को सच करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि राजग कार्यकर्ताओं ने नए संकल्प के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

सिन्हा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके डीएनए में गुंडाराज है, ऐसे लोगों को राज्य की जनता सत्ता से दूर रखने का मन बना चुकी है। उन्होंने प्रशांत किशोर और पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे जैसे लोगों की सक्रियता पर भी टिप्पणी की।

 

विजय सिन्हा बोले - बिहार अब अराजकता में नहीं फंसेगा

उपमुख्यमंत्री ने लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में बदलाव लाने और बिहारी शब्द को गाली बनाने वाले लोगों से मुक्ति दिलाने का बड़ा अभियान चल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार अब अराजकता के माहौल में नहीं फंसेगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इन लोगों का अनुभव एवं संगति जिन लोगों से रही है, वे तमाम बीमारियों से ग्रस्त हैं। जनता जानती एवं परखती है। बिहार लोकतंत्र की धरती है। यहां के लोग लीडर से ज्यादा राजनीति का अनुभव रखते हैं। इसलिए इन लोगों का बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

 

विजय सिन्हा बोले - बिहार है लोकतंत्र की धरती...

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है और यहाँ के लोग लीडर से ज्यादा राजनीति का अनुभव रखते हैं। अब बिहारी को सम्मान और विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के विकसित होने पर ही देश विकसित होगा। 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।

प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और राज्य में विकास का नया मापदंड स्थापित हो रहा है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अपराध के बोलबाले का उल्लेख किया। साथ ही कहा कि उस समय विकास की शून्यता एवं रोजगार सृजन का अभाव था।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 13 करोड़ कार्यकर्ता हैं। लखीसराय जिले में ही भाजपा के 69 हजार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने जिला स्तर और मंडल अध्यक्षों को संगठन को मजबूत बनाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का मंत्र दिया।

Share

Leave a Comment

Please login to comment.

Login with Phone Number

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!