Saturday, 19 April 2025, 12:07,

बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज बनेगा मधुबनी का जितवारपुर गांव

बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज बनेगा मधुबनी का जितवारपुर गांव

Newztok Desk : बिहार का पहला क्राफ्ट विलेज मधुबनी का जितवारपुर गांव बनने जा रहा है। पूर्व मंत्री और नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने जितवारपुर में मधुबनी पेंटिंग्स के कलाकारों के साथ एक बैठक की। उन्होंने बताया कि जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने की योजना के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे यह सपना जल्द ही साकार होगा।

 

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

 मधुबनी के जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने का सपना जल्द साकार होगा। इसके लिए दस करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस योजना में शिल्प विकास बाजार आर्ट गैलरी लाइब्रेरी और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि इससे पर्यटन बढ़ेगा रोजगार मिलेगा और मधुबनी पेंटिंग्स की बिक्री में भी वृद्धि होगी। परिवहन सेवा में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 

परियोजना का ब्योरा एकनजर में...

क्राफ्ट विलेज परियोजना में शिल्प का विकास, बाजार, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, म्यूजियम, गेस्ट हाउस, शिशु पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, सेमिनार हाल, प्रदर्शनी भवन, सड़क और नाला जैसे विकास कार्य शामिल हैं। विधायक ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग्स के लिए विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर के क्राफ्ट विलेज बनने से दुनियाभर के कला प्रेमी यहां आएंगे। इससे पर्यटन, होटल व्यवसाय और परिवहन सेवा में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 

परियोजना के लिए 5 सालों से जारी है पहल

कलाकारों की पेंटिंग्स की बिक्री बढ़ेगी, जिससे दुनियाभर में मधुबनी पेंटिंग्स की मांग बढ़ेगी। जिले में लगभग 52 हजार मधुबनी पेंटिंग कलाकार हैं, जिनमें नौ पद्मश्री और कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।

जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने की पहल पिछले पांच सालों से चल रही है। हाल ही में विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठाया गया था। बैठक में कई राज्य पुरस्कार प्राप्त कलाकारों और वार्ड पार्षदों ने भाग लिया।

Share

Leave a Comment

Please login to comment.

Login with Phone Number

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!