Saturday, 19 April 2025, 11:38,

गया में दुकानदार का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

गया में दुकानदार का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

गया : बिहार के गया में हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं से आम लोगों से दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दिन अज्ञात महिला की अर्धनग्न शव मिलने के मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक दिव्यांग युवक को सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

यह घटना गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के महुएत गांव की है। मृतक की पहचान महुएत गांव के रहने वाले स्व. दशरथ साव के 42 वर्षीय पुत्र सुमिन्द्र साव के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।

 

दिव्यांग था मारा गया दुकानदार

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के महुएत गांव में दिव्यांग युवक सुमिन्द्र साव अपने दुकान पर बैठा था। अचानक एक युवक हाथ में पिस्टल लहराते आया और दुकानदार युवक को सीने में गोली मार कर फरार हो गया।

गोलीबारी की सूचना पर परिजन और गांव के लोग पहुंचे। खून से लथपथ युवक को आननफानन में पास के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने वजीरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि, पुलिस ने दिव्यांग युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस हत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है।

 

पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का किया दावा

इस संबंध में मृतक के बड़े भाई विनय साव ने बताया कि हमलोग छह भाई है। सबसे छोटा सुमिन्द्र साव था। दिव्यांग होने के कारण कोल्डड्रिंक का दुकान चलाता था। किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी।

गोली क्यों मारी गई? इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। साथ ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है।

Share

Leave a Comment

Please login to comment.

Login with Phone Number

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!