Saturday, 19 April 2025, 12:04,

बिहार में आज आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

बिहार में आज आंधी-बारिश मचाएगी तबाही, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

पटना : बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा बिहार के पूर्वी इलाकों से हिमालय की तराई वाले इलाके से होते हुए उत्तर प्रदेश तक गुजर रही है। इनके प्रभाव से पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है।

 मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश उत्तर व दक्षिण-पूर्व के 24 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व झोंके के साथ हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इसी प्रकार की स्थित 16 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है।

 

बिहार में आंधी-तूफान और बारिश का क्रम जारी

बिहार में आंधी-तूफान और बारिश का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 24 जिलों में झोंके के साथ गरज-तड़क की चेतावनी जारी की है।

राजधानी पटना में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 16 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। इसके बाद गर्मी का सितम शुरू होगा और तापमान बढ़ेगा।

 

बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश उत्तर व दक्षिण-पूर्व के 24 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व झोंके के साथ हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इसी प्रकार की स्थित 16 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शेष जिलों में पुरवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम गर्म और ठंडी हवा के टकराने से मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति उत्पन्न होती है।

इस दौरान हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पूर्व की ओर होती है। मौसम के इस पैटर्न के कारण आंधी, तूफान और ओले के साथ वर्षा होती है। इस दौरान हवा लगभग 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। कहीं-कहीं वज्रपात भी होता है इसके कारण जान-माल का नुकसान होता है।

Share

Leave a Comment

Please login to comment.

Login with Phone Number

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!