बिहार चुनाव के लिए मांझी ने उतारा पहला कैंडिडेट

पटना : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब छह महीने से ज्यादा का वक्त बचा है लेकिन सभी पार्टियां अभी से ही चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
इस बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बीते शनिवार को पूर्णिया जिले के कस्बा में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान एक घोषणा की।
मांझी ने एनडीए गठबंधन के अंदर ‘हम’ के लिए 35 से 40 सीटों पर दावा किया और पार्टी के पहले आधिकारिक उम्मीदवार राजेंद्र यादव को पूर्णिया जिले के कस्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया।
उत्साहित नजर आए जीतनराम मांझी
कलानंद हाईस्कूल में 10 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी काफी भावुक और उत्साहित नजर आए। मांझी ने कहा कि इस बार कम से कम 20 हम विधायक विधानसभा में पहुंचें, ताकि जनता की आवाज बुलंद हो। हमें 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 35 से 40 सीटों की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री ने जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं आप सभी को बता दूं कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) केवल राजनीतिक पार्टी नहीं ब्लकि दलितों, शोषितों और वंचितों की एक मजबूत आवाज है जो उनके उत्थान के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।
आज हम पार्टी पूर्णिया जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में कलानंद माध्यमिक विद्यालय गढबनैली (विधानसभा कसबा) पूर्णिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, पार्टी के विधायक प्रफुल कुमार मांझी सहित पार्टी के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!