भूकंप से नेपाल में कांपी धरती, उत्तर भारत में भी लगे झटके
डिजिटल डेस्क : भूकंप से नेपाल में कांपी धरती, उत्तर भारत में भी लगे झटके। शुक्रवार की देर शाम नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। सिर्फ नेपाल ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में भी लोगों को भूकंप का हल्का झटका महसूस हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है।
उत्तर भारत में दिखा भूकंप का असर
इस भूकंप का असर उत्तर भारत में भी दिखा है। उत्तर भारत में भी हल्के झटके महसूस किए गए है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी में शाम 5 बजकर 50 मिनट पर 4.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। बताया जा रहा है कि नेपाल में आज शाम 7 बजकर 52 मिनट 53 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NSC) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.0 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप के केंद्र की गहराई 20 किमी नीचे जमीन के अंदर थी।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले म्यामांर में 7 तीव्रता से भी ज्यादा का भूकंप आया था। इसमें जान-माल की काफी हानि हुई थी। इस भूकंप में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी।
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!