Saturday, 19 April 2025, 11:56,

Acid Attack मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग

Default Image

बेगूसराय : बेगूसराय में भाजपा नेता की पुत्री पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दोनों युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि एक तरफ पर में एक युवक के द्वारा अपने दोस्त के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में बेगूसराय के एसपी ने एक प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया है की पकड़े गए युवक में अंजनी सिंह और महबूब आलम शामिल है। जिसमें अंजनी सिंह लड़की का दूर का रिश्तेदार था जो लड़की के पड़ोस में ही रहता था। अंजनी कुमार के ऊपर केस दर्ज है। अंजनी सिंह की उम्र लगभग 45 वर्ष थी, जो पीड़िता के प्रति गलत सोच रखता था – SP बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया की अंजनी कुमार सिंह की उम्र लगभग 45 वर्ष थी जो पीड़िता के प्रति गलत सोच रखता था। लड़की की शादी कही और न हो जाए इसके लिए उसने महबूब का साथ लिया। अंजनी सिंह ने महबूब की कुछ आर्थिक मदद की थी। जिसके कारण महबूब आलम उसका साथ देने को तैयार हो गया। पुलिस ने घटना के दिन आरोपी द्वारा पहना हुआ कपड़ा और एसिड का बोतल बरामद कर लिया जिसे फॉरेनसिक जांच में भेज दिया गया है।

Share

Leave a Comment

Please login to comment.

Login with Phone Number

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!