Saturday, 19 April 2025, 12:00,

झारखंड में लू का प्रकोप, कई जिलों में बारिश की चेतावनी

Default Image

रांची: झारखंड में एक बार फिर तापमान ने 41 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया है। सोमवार को सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं राज्य की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। मौसम विभाग ने राहत की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वी झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 9 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। 10 अप्रैल को कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Share

Leave a Comment

Please login to comment.

Login with Phone Number

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!